बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Power pole catches fire amid heavy rain sparks like fireworks for 15 minutes near Bilasa Blood Bank

15 मिनट तक निकली चिंगारियां: बारिश के बीच बिजली के खंभे में लगी आग, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा? Video

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 05:18 PM IST
Power pole catches fire amid heavy rain sparks like fireworks for 15 minutes near Bilasa Blood Bank
लगातार हो रही झमाझम बारिश और आंधी-तूफान के बीच सोमवार को निहारिका स्थित बिलासा ब्लड बैंक के पास एक कॉम्प्लेक्स के पीछे लगा विद्युत खंभा अचानक शॉर्ट सर्किट होकर आग की लपटों में घिर गया। खंभे से करीब 10 से 15 मिनट तक चिंगारियां निकलती रहीं और यह आतिशबाजी की तरह जलता रहा। घटना से आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ खंभे में स्पार्किंग शुरू हुई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। खंभे से निकलती चिंगारियां आसपास की दुकानों और वाहनों के ऊपर गिर रही थीं। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने जल रहे विद्युत खंभे पर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

आग लगने के कारण सुरक्षा के लिहाज से विद्युत प्रवाह तुरंत बंद कर दिया गया। इससे बिलासा ब्लड बैंक, आसपास के कॉम्प्लेक्स और मार्केट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। व्यापारियों को भी अपना काम बंद करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त खंभे व तारों को बदलने का सुधार कार्य शुरू कर दिया।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में बारिश और तेज हवा के कारण विद्युत खंभों में लगातार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगहों पर तार टूटकर गिर रहे हैं और खंभों से चिंगारियां निकल रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग द्वारा समय पर रखरखाव और जांच नहीं की जा रही है, जिसके कारण बारिश में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि बारिश के मौसम से पहले सभी विद्युत खंभों और तारों की विशेष जांच कराई जाए और जर्जर तारों को बदला जाए। साथ ही ऐसे संवेदनशील इलाकों में फायर सेफ्टी के इंतजाम पुख्ता किए जाएं ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो। फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य जारी है। विभाग का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद पूरे क्षेत्र में लाइन को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'ऐसी सजा दिलवाऊंगा कि अपराधी याद रखेंगे': राज्यमंत्री

06 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों को दबोचा; एक घायल

06 Jul 2026

Video: हिमाचल में पहली बार Gen Z के लिए भजन संध्या, युवाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश

06 Jul 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, तैयारी एक नजर में

06 Jul 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

06 Jul 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू में बारिश का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहावना

06 Jul 2026

अयोध्या में ट्रक का टायर फटने से रोडवेज समेत सात वाहनों से टकराया, दो लोग घायल

06 Jul 2026
विज्ञापन

जालंधर: हरियाणा सीएम नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई, पंजाब से किए वादे भी पूरे नहीं हुए, हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ

06 Jul 2026

विष्णु मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजी डेयरी कॉलोनी

06 Jul 2026

Yadvinder Goma News: जलाड़ी जनसभा में भाजपा पर बरसे मंत्री गोमा, जयसिंहपुर के लिए कई विकास योजनाओं का एलान

06 Jul 2026

फिरोजपुर शहरी विधायक ने गांव कुंड़े से सीमावर्ती गांव बारेके तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया

Rain In MP: अस्पताल के वार्डों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी, गर्भवती महिला को जिला अस्पताल करना पड़ा रेफर

06 Jul 2026

हुसैनीवाला बार्डर के सीमावर्ती गांवों में रात को बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

J&K Book Controversy: किताब के कंटेंट पर विरोध, सरकार से कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

फरीदाबाद: पेट्रोल पंप से ₹2700 का पेट्रोल भराकर कार सवार फरार, CCTV में कैद हुई घटना

06 Jul 2026

Himachal Tourism: कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़, होटल कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

06 Jul 2026

अमेठी में नामांकन बढ़ाने को निकली जन जागरुकता रैली, बच्चों ने दिया स्कूल चलो का संदेश

06 Jul 2026

Ramnagar Resort Raid: पुलिस का बड़ा एक्शन, 62 लोग हिरासत में, जांच जारी

06 Jul 2026

Mandi: अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम बने मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026, 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ जीता खिताब

06 Jul 2026

करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: दंपति समेत 3 की मौत, बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम; तीन मासूम बेटियां घायल

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दम भरेंगे प्रदेश के 40 खिलाड़ी

06 Jul 2026

UP News: राम मंदिर ट्रस्ट पर संत का तीखा हमला! गोविंद देव गिरी के बयान पर जताई आपत्ति

06 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पवन पांडेय बोले- अयोध्यावासियों को बदनाम न करें, दोषियों पर हो कार्रवाई

06 Jul 2026

जालंधर में पुलिस का फिल्मी एक्शन: कस्टडी से भागा स्नेचर, पीछा कर दबोचा; भागते-भागते टूट गई दोनों टांगें!

06 Jul 2026

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

मोहाली में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश

06 Jul 2026

गुरुहरसहाय नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 13 वार्डों पर जीत

Delhi: जुलाई में बारिश कम हुई तो क्या होगा? खरीफ फसल और किसानों पर बड़ा खतरा

06 Jul 2026

Ujjain News: भस्म आरती में चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म रमाकर दिए दर्शन

06 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 52 में कार्यक्रम के दौरान मौजूद व्यापारी अपनी समस्या बताते हुए

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed