{"_id":"69b954f1bdfbe4680c07faef","slug":"pregnant-minor-overdoses-on-painkillers-after-experiencing-abdominal-pain-accused-lover-arrested-korba-news-c-1-1-noi1487-4060073-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: दर्द होने पर गर्भवती नाबालिग ने खा ली दवा, अस्पताल में खुला राज; आरोपी प्रेमी पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: दर्द होने पर गर्भवती नाबालिग ने खा ली दवा, अस्पताल में खुला राज; आरोपी प्रेमी पहुंचा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
नाबालिग किशोरी को पेट दर्द होने पर मां तीन घंटे बस में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां जांच में गर्भावस्था पता चली और प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई जबकि किशोरी की जान बच गई। पुलिस ने आज 19 वर्षीय आरोपी को जेल भेज दिया।
आरोपी प्रेमी भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल में एक नाबालिग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों को उसके गर्भवती होने का पता चला।
Trending Videos
नाबालिग ने दो दिन पहले दर्द की दवा खा ली थी, जिससे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डॉक्टरों ने पीड़िता की जान बचा ली, लेकिन नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पुलिस ने लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही कार्रवाई शुरू की। पूछताछ में पता चला कि गांव का 19 वर्षीय सुरेश कुमार नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है।
शासन द्वारा संजीवनी एक्सप्रेस, महतारी एक्सप्रेस और डॉयल 112 जैसी एम्बुलेंस सुविधाएं प्रदान की गई हैं। लेकिन आज भी लोग इन सुविधाओं से अनजान हैं या उन्हें समय पर मदद नहीं मिल पाती। लोग लाचारी में निजी या किराए के वाहन का सहारा लेते हैं। पीड़िता के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसकी मां प्रसव पीड़ा से कराह रही नाबालिग को साढ़े तीन घंटे यात्री बस में सफर कर अस्पताल लेकर पहुंची थी।
नाबालिग की मां पति की मौत के बाद तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी स्कूल के बाद घर में रहती है। 15 मार्च रविवार को देर रात किशोरी को पेट दर्द शुरू हुआ और वह पूरी रात दर्द से कराहती रही। इसके बाद अगले दिन सुबह मां उसे इलाज के लिए अस्पताल लाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।