फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rampage by Tusker Elephants, House Damaged. Villagers Shouted and Threw Stones to Drive Away the Elephant

कोरबा में दंतैलों की दहशत!: कहीं मकान तोड़ा तो कहीं फसलें रौंदी, 50 हाथियों पर वन विभाग की नजर

Wed, 19 Aug 2026 06:20 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 06:20 PM IST
सार

कोरबा जिले में हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहा है। वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में मरवाही से आया दंतैल हाथी कुम्हारी सानी गांव के पास नाला किनारे पहुंच गया।

विज्ञापन
Rampage by Tusker Elephants, House Damaged. Villagers Shouted and Threw Stones to Drive Away the Elephant
दंतैल हाथियों का उत्पात

विस्तार

कोरबा जिले में हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहा है। वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में मरवाही से आया दंतैल हाथी कुम्हारी सानी गांव के पास नाला किनारे पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे देखते ही भगाने के लिए शोर मचाया और पत्थर फेंके। दंतैल ने कई बार दौड़ने का प्रयास किया। इसके बाद वह खेतों से होकर जंगल की ओर चला गया। शाम को यह हाथी पसान गांव के किनारे कोसाबाड़ी क्षेत्र में पहुंच गया था।
विज्ञापन


वहीं पसान रेंज में ही दूसरा दंतैल हाथी बनिया के जंगल में घूम रहा है। इस दंतैल ने रात के समय तनेरा गांव में एक मकान को तोड़ दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। मरवाही से पसान पहुंचा दंतैल अब बीजाडाड़ की ओर बढ़ गया है। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में भी दो दंतैल हाथी घूम रहे हैं। इन हाथियों ने तीन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग को आशंका है कि कुदमुरा में घूम रहे दंतैल वापस धरमजयगढ़ की ओर जा सकते हैं। करतला रेंज के लबेद में घूम रहे 7 हाथियों का दल रात में सक्ती रेंज के रैनखोल की ओर चला गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ये हाथी 22 के झुंड के साथ आए थे।
विज्ञापन


वर्तमान में कटघोरा वन मंडल में कुल 50 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। इनमें 19 हाथी सीमा क्षेत्र में हैं, जबकि 10 हाथी केंदई रेंज के कोरबी क्षेत्र में देखे गए हैं। रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि 19 हाथी जटगा की ओर लौट गए हैं। विभाग हाथियों पर लगातार निगरानी रख रहा है। बुधवार को वन अमला गांव पहुंचकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर ने कहा कि हाथी अभी एक स्थान पर स्थिर नहीं रुक रहे हैं। इसी वजह से सभी रेंज में वन अमले को अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथियों से है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

दंतैल हाथियों का उत्पात

दंतैल हाथियों का उत्पात

 

दंतैल हाथियों का उत्पात

दंतैल हाथियों का उत्पात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed