सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Roadside debris causes accident, four injured including a child.

Korba Accident: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त, एक मासूम समेत चार लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
Roadside debris causes accident, four injured including a child.
korba
विज्ञापन
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई है। 
Trending Videos


बताया जा रहा है कि रविवार की रात लगभग 8 बजे बुधवारी बाईपास श्रीवास भवन के पास यह घटना हुई। जहां बुधवारी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक पर दो युवक सवार थे। वहीं, टीपी नगर की ओर से बाइक पर सवार पति-पत्नी और एक मासूम बच्चा था। दोनों बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच साल के मासूम को गंभीर चोट आई है। वहीं, महिला के सिर पर चोट लगी है। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा है। वहीं, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और पहले घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed