{"_id":"6a802c29a70ee771c003670a","slug":"sensational-robbery-in-front-of-ioc-gate-armed-miscreants-fled-with-7-gas-cylinders-gun-held-to-drivers-temple-4-5-masked-men-came-in-a-scorpio-korba-news-c-1-1-noi1487-4615215-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, ट्रक रोककर 7 भरे गैस सिलेंडर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, ट्रक रोककर 7 भरे गैस सिलेंडर लूटे
Sat, 15 Aug 2026 05:06 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:06 PM IST
सार
देश जब 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में था, उसी दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तड़के हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
7 गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश जब 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में था, उसी दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तड़के हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। जिले के दर्री क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गेट के सामने नकाबपोश बदमाशों ने गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को निशाना बनाया। हथियारों के दम पर चालक को धमकाकर बदमाश सात भरे हुए गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे के बीच की बताई जा रही है। चालक जयपाल दास के मुताबिक ट्रक IOC प्लांट के पास खड़ा था और उसमें गैस सिलेंडर लोड किए जा चुके थे। उसे करीब 5 बजे ट्रक लेकर बिरला की ओर रवाना होना था। चालक ने बताया कि जब वह ट्रक के पास पहुंचा तो कुछ लोग वाहन से सिलेंडर निकाल रहे थे। पास में एक स्कॉर्पियो खड़ी थी, जिसकी आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचा और सिर पर छोटी बंदूक लगाकर धमकी दी।
आरोप है कि बदमाश ने जान से मारने की धमकी देते हुए दो बार फायर जैसी आवाज भी की। हथियार देखकर चालक डर गया और वहां से हटकर अपने साथियों को सूचना देने चला गया। कुछ देर बाद जब चालक वापस पहुंचा तो ट्रक से 7 भरे सिलेंडर गायब मिले। बदमाश सिलेंडर स्कॉर्पियो में लादकर मौके से निकल चुके थे। चालक के मुताबिक वारदात में 4-5 लोग शामिल थे और सभी ने चेहरे ढंक रखे थे, इसलिए किसी की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो के बिना नंबर प्लेट होने के कारण पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित मार्गों के CCTV फुटेज भी जांच रही है।