{"_id":"6a3cc419f42a712844008b4b","slug":"tractor-carrying-illegal-sand-from-son-river-flips-near-madwarani-urga-one-dead-two-injured-illegal-sand-mining-continues-despite-ban-sparking-panic-korba-news-c-1-1-noi1487-4433116-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: रेत तस्करी का कहर, सोन नदी से अवैध रेत ला रहा ट्रैक्टर पलटा, 1 की मौत, 2 घायल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: रेत तस्करी का कहर, सोन नदी से अवैध रेत ला रहा ट्रैक्टर पलटा, 1 की मौत, 2 घायल, मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा जिले में अवैध रेत तस्करी पर अंकुश लगाने खनिज विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके तस्कर बाज नहीं आ रहे। अवैध रेत निकासी का खामियाजा अब जान से चुकाना पड़ रहा है।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा जिले में अवैध रेत तस्करी पर अंकुश लगाने खनिज विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके तस्कर बाज नहीं आ रहे। अवैध रेत निकासी का खामियाजा अब जान से चुकाना पड़ रहा है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रेत ला रहा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौत हो गई, जबकि चालक अमित कुमार समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल पिता दुबराज पटेल, अमित कुमार और कुछ अन्य युवक ट्रैक्टर लेकर सोन नदी में अवैध रूप से रेत निकालने गए थे। रेत भरकर लौटते समय ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलटने से शिवकुमार पटेल इंजन के नीचे दब गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार और दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों व घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर किसके नाम है और अवैध रेत कहां सप्लाई की जा रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार मड़वारानी और आसपास के इलाके में सोन नदी से रेत तस्करी काफी समय से चल रही है। प्रतिबंध के बावजूद तस्कर नदी में घुसकर बड़े पैमाने पर रेत निकालकर औने-पौने दामों पर बेच देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी तस्करी नहीं रुक रही।
खनिज विभाग ने पहले भी जिले के नदी-नालों में रेत निकासी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर लगातार उड़नदस्ता दल कार्रवाई कर वाहन जब्त कर रहा है। इसके बावजूद मड़वारानी क्षेत्र में अवैध खन जारी है। वही खनिज विभाग की माने तो अवैध रेत खन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957 व छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

korba