{"_id":"6a0729d6870f7b3c7e04cc8e","slug":"two-dead-five-injured-in-separate-road-accidents-speeding-turns-fatal-korba-news-c-1-1-noi1487-4286263-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में दर्दनाक हादसा: एक दिन में तीन सड़क हादसे, तेज रफ्तार ने ली दो की जान, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में दर्दनाक हादसा: एक दिन में तीन सड़क हादसे, तेज रफ्तार ने ली दो की जान, पांच लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में गुरुवार रात और शुक्रवार को तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सीएसईबी चौकी में बस से टकराकर छतराम और कटघोरा में बाइक से टकराकर परदेसी राम की मौत हुई।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए, घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
पहली घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे सीएसईबी चौकी के कोहड़िया मुख्य मार्ग पर हुई। राजमिस्त्री छतराम दोन्द्रो (48 वर्षीय) अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक एक यात्री बस से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छतराम परिवार का इकलौता कमाने वाला था, उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अप्पू गार्डन के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक्टिवा सवार पूजा कंवर और किरण वैष्णो को टक्कर मारी। दोनों युवतियां घायल हो गईं और उनकी एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उसी कार ने एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया, जिससे कुल चार लोग घायल हुए। कार चालक मौके से फरार हो गया।
तीसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा मुख्य मार्ग पर हुई। पतरापाली निवासी परदेसी राम (60 वर्षीय) साइकिल से जा रहा था। बाइक सवार प्रताप कंवर ने उसे ठोकर मार दी, जिससे परदेसी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रताप कंवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस कर रही हादसों की जांच
तीनों हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। इन घटनाओं में दो लोगों की जान जा चुकी है और पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।