फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two interstate accused of breaking into Union Bank arrested from Haryana, the incident took place 2 months ago

Korba: यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 2 माह पहले हुई थी वारदात

Sat, 01 Aug 2026 03:37 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

कोरबा के दीपका स्थित यूनियन बैंक में हुई सेंधमारी के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two interstate accused of breaking into Union Bank arrested from Haryana, the incident took place 2 months ago
बैंक में सेधमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के दीपका स्थित यूनियन बैंक में दो महीने पहले हुई सेंधमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पहले दीपका क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम कर चुके हैं, जिससे उन्हें इलाके की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


दीपका थाना पुलिस ने करीब 2 माह पहले हुई बैंक सेंधमारी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात सेंधमारी की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 4 जून की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से बैंक पहुंचे थे। चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर आरोपियों ने लॉकर तोड़कर रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खुलने के कारण वे खाली हाथ लौट गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। लगभग 2 माह की मेहनत के बाद मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची और वहां से जितेंद्र बड़क उम्र 38 वर्ष और प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया कि कुछ वर्ष पहले दोनों आरोपी दीपका क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी में काम कर चुके हैं। इसी कारण उन्हें पूरे क्षेत्र की जानकारी थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों का संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

दूसरे राज्यों से आकर जिले के उद्योगों और निजी कंपनियों में काम कर रहे कई लोगों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है। हाल ही में पैरोल पर छूटे हत्या के एक आरोपी को भी बालको प्लांट में काम करते हुए गिरफ्तार किया गया था।


दीपका थाना प्रेमचंद साहू ने बताया कि बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब पूरे गैंग का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। आरोपियों को कोरबा लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed