{"_id":"69d4a05013ffcf7087027fa1","slug":"young-man-falls-from-3rd-floor-of-school-dies-korba-news-c-1-1-noi1487-4135622-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: स्कूल की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: स्कूल की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था, जहां अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
हादसे के बाद मृतक के भाई की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का भाई अविनाश कर्ष ने बताया कि तरदा गांव की बस्ती के रहने वाले हैं और गांव के हाई सेकेंडरी स्कूल में चौकीदारी का काम करता है। सोमवार की दोपहर दोनों भाई एक रिश्तेदार के यहां हो रही शादी कार्यक्रम में शामिल होने चैनपुर गांव गए हुए थे। जहां से देर रात वापस लौट के बाद दोनों स्कूल में ही छत पर सोने के लिए चले गए और अविनाश मोबाइल से बात कर रहा था और बगल में उसका छोटा भाई सोया हुआ था। तभी अचानक से गिरने की आवाज आई और उसने पलट कर देखा तो तनिष्क नीचे गिरा हुआ था और वह दौड़ते हुए नीचे गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मोमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। नशा और नींद में होने के कारण युवक छत से नीचे गिर गया।