{"_id":"69e062f58795483e440e5786","slug":"youth-electrocuted-while-working-at-under-construction-house-fell-from-roof-and-died-korba-news-c-1-1-noi1487-4171560-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में दर्दनाक हादसा: 11 केवी करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार से की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में दर्दनाक हादसा: 11 केवी करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार से की मुआवजे की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय युवक 11 केवी करंट की चपेट में आकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया।
कोरबा में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर में बुधवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान 11 केवी करंट की चपेट में आने से एक युवक छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान दादर बस्ती निवासी भागीरथ यादव के लगभग 28 वर्षीय छोटे बेटे टीकाराम के रूप में हुई है। मृतक के भाई विकास यादव ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह काम पर गया था। शाम करीब चार बजे दो मंजिला निर्माणाधीन मकान पर सरिया बिछाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। लोहे की छड़ के तार से टकराने पर तेज झटका लगा और वह नीचे गिर गया।
परिजनों के अनुसार टीकाराम परिवार का कमाऊ सदस्य था और घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए उसने अब तक शादी नहीं की थी। पिता भागीरथ यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का ठेका सानी यादव ने लिया था, जो पंकज देवांगन के मकान का निर्माण करा रहा था।
घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग की, जिस पर उन्हें उचित मुआवजा दिया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
नजर आ रही है।
Trending Videos