{"_id":"68d77afa88e36d5438010f53","slug":"lightning-wreaks-havoc-in-balrampur-three-cattle-killed-tree-falls-in-lurgi-causing-traffic-jam-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर: तीन मवेशियों की मौत, लुरगी में पेड़ गिरने से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर: तीन मवेशियों की मौत, लुरगी में पेड़ गिरने से जाम
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनापति में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम खराब होने पर गरज-चमक और आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरी। मवेशी घर के पास पेड़ से बंधे हुए थे। बिजली गिरने से पास का पोल खंभा और विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सड़क पर जाम की स्थिति
इधर, रामानुजगंज से लगभग 5 किमी दूर ग्राम लुरगी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल लिप्टिस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग घंटों तक बाधित रहा और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस हादसे में वहां लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रशासन और स्थानीय टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर जमे पेड़ को हटाने का काम जारी है, ताकि यातायात सुचारू हो सके।
Trending Videos