सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Bus trampled cattle herd on NH-53 17 animals died in Mahasamund

Mahasamund: एनएच-53 पर मवेशियों के झुंड पर चढ़ी बस, 17 पशुओं की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Aug 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना के बाद चालक बस को छोड़ चाबी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों ने तुमगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजमार्ग पर लग रहे वाहनों के जाम को बहाल किया।

Bus trampled cattle herd on NH-53 17 animals died in Mahasamund
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले में सोमवार को एक सवारी बस के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 17 मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


शहर के अंदर व बाहर आवारा मवेशियों के जमावड़े ने पालिका व प्रशासन को तंग करके रखा है। शहर के अंदर तो सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है, बावजूद इसके सड़कों पर हर रोज मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। वहीं हाइवे पर जमे मवेशियों को हटाने का कोई प्रयास नजर नहीं आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण आज सुबह देखने को मिला जब, सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही बस के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार काष्ठागार के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों के एक झुंड पर वाहन चढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 17 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को छोड़ चाबी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों ने तुमगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी मनोरथ जोशी ने पहले राजमार्ग पर लग रहे वाहनों के जाम को बहाल किया। फिर मवेशियों के शव को हटाने व बस को राजमार्ग से हटाने के लिए नगर पालिका महासमुंद से जेसीबी मंगाकर शवों को हटाया। उन्होंने बताया कि घटना में कुल 17 मवेशियों की मौत हुई है। जिसमें गोवंश शामिल हैं।

राजमार्गों से मवेशियों को हटाने पर प्रशासन गंभीर नहीं
बता दें कि वैसे तो सालभर सड़कों पर मवेशी दिखते है पर बरसात के दिनों में गीली जगह से बचने के लिए मवेशी सड़कों पर अपना बसेरा बना लेते हैं। शहरों में आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तो की जाती है पर शहर के बाहर खासकर राष्ट्रीय व राज्यमार्गों पर बैठे मवेशियों को पकड़ने पर प्रशासन गंभीर नहीं है। बरसात के दिनों में आवारा मवेशियों के सड़क पर घूमने और बैठने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले साल भी कई मवेशियों को भारी वाहनों की टक्कर और कुचलने से गोधन की हानि भी हुई है। साथ ही मवेशियों के टकरा जाने से छोटे वाहन चालकों की मौत व घायल होने के लगातार मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed