सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Students were upset with results of Pandit Ravi Shankar Shukla University

Mahasamund: रविवि ने जारी किए बीएससी अंतिम वर्ष के नतीजे, कई छात्र परेशान तो कई डिप्रेशन का हुए शिकार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिससे बच्चे काफी निराश और हताश महसूस कर रहे हैं, तो वहीं कई बच्चे डिप्रेशन में चले गए है।

Students were upset with results of Pandit Ravi Shankar Shukla University
विश्वविद्यालय से बाहर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबंध महासमुंद जिले के महाविद्यालयों में भी परिणाम आ चुका है। नतीजा घोषित होने के बाद महासमुंद जिला मुख्यालय के शासकीय पीजी कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं में काफी निराशा देखने को मिली। 

Trending Videos

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले बीएससी अंतिम वर्ष के करीब 30 से 40 छात्र-छात्राएं एक ही सब्जेक्ट अंग्रेजी में पूरक आए हैं। जिससे बच्चे काफी निराश और हताश महसूस कर रहे हैं, तो वहीं कई बच्चे डिप्रेशन में चले गए है। क्योंकि इन बच्चों में अधिकांश को अन्य सब्जेक्ट में काफी अच्छा नंबर प्राप्त हुए हैं तो कई बच्चे पूर्व में टॉपर भी रहे हैं। और कई बच्चों का मूल सब्जेक्ट अंग्रेजी विषय ही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नतीजे आने के बाद करीब 20 से 25 की संख्या में आज बच्चों ने महाविद्यालय पहुंचकर इस बात से प्रबंधन को अवगत भी कराया है। बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं प्रियंका खंडेल, किरण साहू, नवीन निषाद, अभय राजपूत ने बताया है कि नतीजे काफी निराशाजनक हैं। ज्यादातर बच्चे इंग्लिश सब्जेक्ट में पूरक आए हैं। अधिकांश बच्चे 2, 4 और 6 नंबर के लिए पूरक आ गए है। 

विज्ञापन

पूरक आने वाले में टॉपर बच्चे, इंग्लिश मीडियम वाले बच्चे भी शामिल है। निराशाजनक परिणाम से कई बच्चे डिप्रेशन में है। आपको बता दें कि, शासकीय पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष रेगुलर में 411 छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि परीक्षा परिणाम का यह हाल केवल शासकीय पीजी कॉलेज का बस हैं, या जिले के अन्य महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम भी इसी तरह से है। 

इस विषय में शासकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल ने हमसे चर्चा के दौरान बताया कि, महाविद्यालय में इंग्लिश सब्जेक्ट में पर्याप्त प्रोफेसर हैं। पेपर चेक कौन किया?, कैसे हुआ? यह विश्वविद्यालय का गोपनीय विषय है। छात्र-छात्राओं को अधिकार है कि, वह अपने पेपर की रि-चेकिंग करा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह अपने इंग्लिश सब्जेक्ट के एचओडी व प्रोफेसरों की बैठक लेकर इस विषय पर बात करेंगे। 

बहरहाल देखना यह होगा कि, सालभर कड़ी मेहनत करने वाले छात्र-छात्राएं आखिर एक ही सब्जेक्ट में पूरक कैसे हुए? जिले के अन्य महाविद्यालयों में इंग्लिश सब्जेक्ट का परीक्षा परिणाम किस तरह से रहा? और क्या कालेज प्रबंधन के द्वारा छात्र हित को देखते हुए इस विषय पर कोई कदम उठाया जाएगा? क्या विश्वविद्यालय इस विषय पर संज्ञान लेगा? आखिर बच्चों के तनाव और डिप्रेशन में जाने के लिए जिम्मेदार कौन है? यह तमाम सवाल अभी सवालिया निशान बना हुआ है। हालांकि परीक्षा परिणाम आने के बाद 15 दिनों के भीतर छात्र-छात्राएं अपने पेपर की रि-चेकिंग करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक बार फिर 500 रुपये का आवेदन शुल्क अतिरिक्त भार के रूप में लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed