सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MCB Chit-fund company operator arrested from Bilaspur for swindling crores by promising to double money

एमसीबी: पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, चिटफंड कंपनी संचालक बिलासपुर से गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

एमसीबी जिले के चिरमिरी समेत कई क्षेत्रों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सुब्रतो घोषाल को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 'सुब्रतो लॉजिस्टिक्स' नामक कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर रकम वसूली थी।

MCB Chit-fund company operator arrested from Bilaspur for swindling crores by promising to double money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमसीबी जिले के चिरमिरी समेत कई क्षेत्रों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सुब्रतो घोषाल को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 'सुब्रतो लॉजिस्टिक्स' नामक कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर रकम वसूली थी। चिरमिरी निवासी अनवर से 10 लाख रुपये और अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की गई। 



पुलिस के अनुसार चिरमिरी क्षेत्र में ही 70 से 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है जबकि कुल ठगी 2 से 3 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। आरोपी ने ठगी की रकम से 11 वाहन और 3 हाइवा खरीदे थे। पुलिस ने एक कार जब्त कर 11 बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed