सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon slows down, humidity rises in Chhattisgarh; alert for rain and strong winds for the next five days

Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस; अगले पांच दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।

Monsoon slows down, humidity rises in Chhattisgarh; alert for rain and strong winds for the next five days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में लोग उमस और बढ़ते तापमान से बेहाल हैं, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में द्रोणिका के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है।


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed