सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New scheme to replace MNREGA, VB-G-Ram-G Mission to be implemented from July 1

CG: मनरेगा की जगह नई योजना, 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार और विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी-राम-जी मिशन) लागू करने जा रही है।

New scheme to replace MNREGA, VB-G-Ram-G Mission to be implemented from July 1
1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार और विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी-राम-जी मिशन) लागू करने जा रही है। यह नई योजना वर्तमान मनरेगा व्यवस्था की जगह लेगी और ग्रामीण परिवारों को पहले से अधिक रोजगार की गारंटी देगी।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का गारंटीड रोजगार मिलेगा। फिलहाल मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान है। सरकार का दावा है कि यह मिशन सिर्फ मजदूरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास और आजीविका को मजबूत करने पर भी फोकस करेगा। योजना के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन किया जा सकेगा और आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम देना अनिवार्य होगा। यदि तय समय में रोजगार नहीं दिया गया तो संबंधित हितग्राही को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। मजदूरी की राशि सीधे श्रमिकों के बैंक या डाकघर खातों में भेजी जाएगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। वीबी-जी-राम-जी मिशन के तहत जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण, ग्रामीण सड़क और अधोसंरचना निर्माण, पशुपालन, मत्स्य विकास, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और जलवायु अनुकूल कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी योजनाओं का चयन ग्राम सभा की सहमति से किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार और छोटे बच्चों की देखभाल जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। इधर, जिला प्रशासन ने वर्तमान मनरेगा कार्यों को 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि मानसून से पहले अधूरे निर्माण कार्य खत्म कर बारिश के मौसम में वृक्षारोपण और जल संरक्षण के नए काम शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed