सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Non-standard and worm-laden sweets found in three hotels in Kanker

Kanker: तीन होटलों में मिली अमानक व कीड़ेयुक्त मिठाई, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कराई नष्ट

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश दी गई। इस दौरान 18 किलो अमानक व कीड़ेयुक्त मिठाई नष्ट कराई गई। 
 

Non-standard and worm-laden sweets found in three hotels in Kanker
होटलों में मिली खराब मिठाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच की गई। 

Trending Videos


इस दौरान मेसर्स ओम स्वीट्स पखांजूर में 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में खराब व बरसाती कीट लगे मिठाइयों को नष्ट कराया गया। साथ ही रसगुल्ला और खीर कदम के नमूने, राधा गोविंद मिष्ठान भंडार पखांजूर से लगभग पांच किलो  बरसाती कीट लगे रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और सैंपल के लिए पेड़े का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह साहा स्वीट्स पखांजूर से तीन किलो अमानक एवं गुणवत्ताविहीन चमचम नष्ट कराया जाकर रसगुल्ला और काला जामुन का नमूना जांच के लिए लिया है। इस प्रकार तीन फर्म से लगभग 18 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed