सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   owner had sent money to be deposited in bank… salesman embezzled it, accused was caught months later in Raipur

Raipur: मालिक ने बैंक में जमा करने भेजे थे पैसे… सेल्समैन ने कर दिया गबन, महीनों बाद पकड़ा गया आरोपी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में एक सेनेटरी दुकान से लाखों रुपये गबन करने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक प्रधान उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा स्कूटर भी बरामद की है।

owner had sent money to be deposited in bank… salesman embezzled it, accused was caught months later in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक सेनेटरी दुकान से लाखों रुपये गबन करने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक प्रधान उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा स्कूटर भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। एमजी रोड स्थित “अशोक ब्रदर्स” सेनेटरी दुकान के संचालक राजेश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान में काम करने वाला सेल्समैन अभिषेक प्रधान पिछले कई वर्षों से रिकवरी और नकद लेन-देन का काम देखता था।
Trending Videos


16 अगस्त 2025 को दुकान संचालक ने उसे 1 लाख 95 हजार रुपये नकद राशि बैंक में जमा करने के लिए दी थी, लेकिन उसने रकम बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली और फरार हो गया। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी से संपर्क नहीं होने पर उसके घर जाकर भी जानकारी ली गई, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। बाद में उसके परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से एक एक्टिवा स्कूटर भी मिला। पूछताछ में आरोपी वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह स्कूटर उसने बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र से चोरी किया था। आरोपी ने पूछताछ में दुकान से 1.95 लाख रुपये गबन करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गबन और वाहन चोरी के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed