{"_id":"673f1c9ef2cbc6d78a003d42","slug":"police-also-arrested-second-accused-who-committed-fraud-worth-crores-of-rupees-in-dhamtari-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Thu, 21 Nov 2024 05:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:12 PM IST
सार
धमतरी जिले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार पटेल ने आठ नवंबर को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में उमेश कुमार ने बताया था कि 28 अप्रैल 2022 से 22 जुलाई 2023 तक भिलाई के निवासी ज्ञान प्रकाश साहू और देव कृष्णा साहू द्वारा रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक कंपनी में चल पूर्वक 8 लाख 67 हजार 680 रुपये की धोखाधड़ी की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है, जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 17 लाख 5 हजार 365 से ज्यादा बताया गया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 21 नवंबर को दूसरे आरोपी ज्ञान प्रकाश साहू निवासी भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी देव कृष्णा साहू को 10 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन