{"_id":"67a35a15cfd7451da100aa45","slug":"police-arrested-eight-accused-in-case-of-death-of-a-villager-due-to-electric-shock-in-kabirdham-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाया था करंट, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत; आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाया था करंट, चपेट में आने से ग्रामीण की मौत; आठ आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Feb 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में करंट लगने से हुई ग्रामीण की मौत के मालमे में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट लगाया, जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई थी।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने हत्या के एक मामले का बुधवार को खुलासा किया है। मामला जिले के थाना तरेगांव जंगल का है। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को ग्राम बंधौरा निवासी डोंगरसिंह धुर्वे (49) अपने घर से दलदली बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना तरेगांव जंगल में गुम इंसान दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
Trending Videos
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि डोंगर सिंह धुर्वे को ग्राम रब्दा के चैनसिंह के साथ देखा गया था। जांच में यह भी पाया गया कि वे 14 जनवरी की रात चैन सिंह के घर रूका था। अगले दिन ग्राम सेमसाटा के सोमा बैगा के घर चले गए, जहां उनके साथ ग्राम भरतपुर के श्रीराम बैगा और ग्राम दरई के रामसिंह भी मौजूद थे। पूछताछ में रामसिंह ने स्वीकार किया कि 15 जनवरी को वह सुखीराम बैगा, बालाराम, सोमा बैगा, रम्मु बैगा, श्रीराम गोंड, जीतराम और श्रीराम बैगा जंगल में जंगली सूअर के शिकार के लिए जीआई तार में बिजली करंट लगा रहे थे। इसी दौरान डोंगर सिंह धुर्वे की करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृत शरीर को ग्राम दरई जड़हाडीह खोधरा जंगल के किनारे दरार में छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी राम सिंह के निशानदेही पर शव बरामद किया गया, जिसे परिजनों ने कपड़े व बालों से पहचान लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण बिजली करंट लगना बताया गया। इस प्रकरण में धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगणों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी सोमा बैगा के कब्जे से बिजली करंट लगाया गया जीआई तार व रामसिंह द्वारा छुपाई गई लकड़ी की बल्ली को गवाहों के समक्ष जब्त की गईं।
पुलिस ने आज बुधवार को आरोपी रामसिंह बैगा (26), सुखीराम मेरावी (35) बालाराम (57) तीनों निवासी ग्राम दरई, सोमा बैगा (58), रम्मू सिंह (20) दोनों निवासी ग्राम सेमसाटा, श्रीराम गोंड (26) जीतराम धुर्वे (26) दोनों निवासी ग्राम रब्दा व श्रीराम बैगा निवासी ग्राम भरतपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शिकार, वन्यजीव अपराध, अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी दे, ताकि कानूनी कार्रवाई किया जा सके।