{"_id":"6654ad42b242ecd1990aef8e","slug":"police-arrested-hdfc-bank-manager-who-embezzled-rs-84-lakh-from-account-holders-in-dhamtari-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: खाताधारकों के 84 लाख रुपये गबन करने वाला एचडीएफसी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: खाताधारकों के 84 लाख रुपये गबन करने वाला एचडीएफसी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, साथी फरार
Mon, 27 May 2024 09:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 09:52 PM IST
सार
धमतरी में खाताधारकों के करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने वाले बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी बैंक मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में खाताधारकों के करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने वाले एचडीएफसी बैंक मैनेजर को कुरूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
पूरा मामला कुरूद विकासखंड में स्थित एचडीएफसी बैंक का है। बताया जा रहा है कि कुरूद स्थित एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी ने अपने कर्मचारी तेजेंद्र साहू के साथ मिलकर 20 से ज्यादा खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। जब इसकी जानकारी खाताधारकों को हुई तो मैनेजर से मिलने बैंक पंहुचे, लेकिन बैंक मैनेजर खाताधारकों को गोलमोल जवाब देने लगा, जिसके बाद खाता धारकों ने इसकी शिकायत कुरूद थाने में की।
विज्ञापन
मामले की जांच के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से बैंक मैनेजर और उसका सहयोगी फरार था। वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंक मैनेजर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाया गया है। पुलिस की माने तो खाते से निकाले गए राशि को दोनों कर्मचारी ने आपस में बांट लिए थे। साथ ही उस रकम से जमीन भी खरीद लिए है। बहरहाल पुलिस आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन