सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested shop manager accused of selling liquor to a minor

CG: रुपये का लालच देकर नाबालिग से बेचने को बोल रहा था शराब, दुकान मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किशोर न्याय एवं संरक्षण अधिनियम के तहत पहली बार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहन टंडन शराब दुकान का मैनेजर है और वह नाबालिग को शराब बेचने के लिए प्रोत्साहित करता था। 

Police arrested shop manager accused of selling liquor to a minor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किशोर न्याय एवं संरक्षण अधिनियम के तहत पहली बार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहन टंडन, जो रवान स्थित एक शराब दुकान का मैनेजर है को नाबालिग को शराब बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप में पकड़ा गया। थाना सिटी कोतवाली के धारा 34(02) आबकारी एक्ट के तहत एक अपचारी बालक को बालक कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

Trending Videos


परामर्श के दौरान बालक ने बताया कि आरोपी रोहन टंडन ने 29 मार्च को उसके घर शराब विक्रय के लिए छोड़ी थी। आरोपी ने बालक को प्रति पौवा 20 रुपये मेहनताना देने का लालच दिया था। कानूनी कार्रवाई बालक के बयान के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहन टंडन के खिलाफ धारा 78 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को अवैध रूप से शराब बिक्री कार्य में शामिल किया था। आरोपी को 2 अप्रैल 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है, जब आरोपी रोहन टंडन को कानून के शिकंजे में लिया गया हो। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 686/2023 धारा 34(02) आबकारी एक्ट और अपराध क्रमांक 698/2023 धारा 294, 506, 323, 34, 325 भादवि के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब माफियाओं पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed