सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six accused in case of murder of an elderly person in Kanker

Kanker: जादू-टोना के शक में की थी बुजुर्ग की हत्या, भतीजे सहित छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में एक बुजुर्ग जादू-टोना के शक में हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

Police arrested six accused in case of murder of an elderly person in Kanker
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के बांसकुंड गांव में एक बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक दिया था। मामले में पुलिस ने भतीजे सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर को कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकुंड में एक बुजुर्ग सुगनुराम का खून से लथपथ शव खेल मैदान से बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुगनुराम बैगा का काम किया करता था। तीन आरोपियों के पिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असमय मौत से आरोपियों ने मृतक बैगा सुगनुराम को मौत का कारण मानकर उसे मारने की प्लानिंग की। रात में अपने अन्य साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद रास्ते में ही बुजुर्ग की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि पुलिस के अनुसार सभी की आकस्मिक मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed