{"_id":"675a98091cdee1e57809394f","slug":"police-arrested-smuggler-with-350-kg-ganja-in-dhamtari-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे गांजा, छत्तीसगढ़ में पलट गई गाड़ी; मदद के लिए पहुंची पुलिस ने किया कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे गांजा, छत्तीसगढ़ में पलट गई गाड़ी; मदद के लिए पहुंची पुलिस ने किया कुछ ऐसा
Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
सार
धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे 350 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त की किए गए गांजा की कीमत 34 लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांजा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को केरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से करीब 350 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मदद के लिए मौके पर पहुंची, जहां एक गाड़ी पलटी हुई मिली। गाड़ी के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी जिला हिसार (हरियाणा) का रहने वाला बताया। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी ली गई, जिस पर चार पैकेट गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि कुछ गांजा के पैकेट नाला में झाड़ियों के बीच में छुपा कर रखे हैं। बताए गई जगह की तलाशी लेने पर 63 पैकेट गांजा बरामद किया गया। वहीं, आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीद कर हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा, जिसका वजन लगभग 350 किलो, कीमत लगभग 34 लाख 91 हजार रुपये को जब्त किया गया है।
विज्ञापन