सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police made disclosure regarding Naxal encounter in Kanker

Naxalite Encounter: एक घंटे चली गोलियां... जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च करने पर 12 बोर की बंदूक समेत भारी मात्रा में नक्सली समाग्री बरामद हुई है। चार दिसंबर से जवानों की पार्टी एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थी, जहां कुरकुंज के जंगल मे नक्सलियों से कई दफे जवानों का समाना हुआ था।
 

Police made disclosure regarding Naxal encounter in Kanker
बरामद सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर कांकेर पुलिस ने खुलासा किया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कुरकुंज के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी के साथ जवानों और नक्सलियों से मुठभेड़ गुरुवार को हुई थी। ये मुठभेड़ करीब एक घंटे चली, जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए थे।

Trending Videos


कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च करने पर 12 बोर की बंदूक समेत भारी मात्रा में नक्सली समाग्री बरामद हुई है। चार दिसंबर से जवानों की पार्टी एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थी, जहां कुरकुंज के जंगल मे नक्सलियों से कई दफे जवानों का समाना हुआ था। जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकानों को भी धव्स्त कर दिया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना कोयलीबेडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काकनार, कुरकुंज, गुमचुर  व आस -पास जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे। पांच दिसंबर को सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम कुरकुंज के जंगल में सशस्त्र नक्सली एवं रावघाट एरिया कमेटी के नक्सलियों के द्वारा पूर्व से घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुनध फायरिंग करने लगे। जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। 

दोनों ओर से लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग हुई। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का सर्च करने पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद की गई। सर्चिंग के दौरान माओवादी द्वारा छोड़ा गया एक 12 बोर बंदूक एवं मैग्जीन भी बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed