सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations underway to promote film production in Chhattisgarh initiatives underway to form script committee

CG News: छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी, स्क्रिप्ट समिति गठन की दिशा में पहल तेज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन की अध्यक्षता में स्क्रिप्ट समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Preparations underway to promote film production in Chhattisgarh initiatives underway to form script committee
स्क्रिप्ट समिति गठन के लिए बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को नई दिशा देने के लिए राज्य स्तर पर अहम पहल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन की अध्यक्षता में स्क्रिप्ट समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Trending Videos


बैठक में फिल्म निर्माण की गुणवत्ता सुधारने और राज्य की कला-संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति जताई कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, ऐतिहासिक घटनाओं और जनजीवन को फिल्मों में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि सिनेमा और संस्कृति के बीच मजबूत तालमेल बनाकर ही राज्य की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में देश के विभिन्न संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए और फिल्म निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।

इस दौरान इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, ललित कला अकादमी नई दिल्ली, आकाशवाणी रायपुर और दूरदर्शन रायपुर से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। साथ ही मुंबई से जुड़े फिल्म अभिनेता भगवान तिवारी ने भी भागीदारी करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव साझा किए।

बैठक में प्रस्तावित स्क्रिप्ट समिति की रूपरेखा, कार्यप्रणाली और चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। यह समिति स्थानीय कहानियों और विषयों पर आधारित मजबूत और प्रभावी पटकथाओं को प्रोत्साहित करेगी, जिससे छत्तीसगढ़ की फिल्मों को व्यापक मंच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed