{"_id":"69ec3ce50e54272ebb005e6c","slug":"a-high-speed-motorcycle-collided-with-an-electric-pole-killing-a-young-man-on-his-way-to-a-wedding-police-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4207961-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली जान: रायगढ़ में बाइक बिजली के खंभे से टकराई, मौके पर मौत; शादी में जा रहा था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली जान: रायगढ़ में बाइक बिजली के खंभे से टकराई, मौके पर मौत; शादी में जा रहा था किशोर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां शादी समारोह में शामिल होने जाते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई।
घरघोड़ा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरीमाल में बीती दोपहर 2 बजे के आसपास नूराज राठिया (16 साल) तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बिजली खंभे से जा टकराया। जिससे सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नूराज राठिया पास के गांव आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहा था, बाइक सवार युवक जब चौधरी दुकान के पास पहुंचा ही था कि वह अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह घटना हुई है।
बहरहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस मर्ग पंचनामा करवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
