{"_id":"69ecafad354f12be4807250b","slug":"a-man-allegedly-sexually-exploited-a-young-woman-for-a-year-and-a-half-under-the-pretense-of-marriage-he-refused-to-marry-her-when-she-became-pregnant-the-accused-is-now-in-jail-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4208437-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, आरोपी पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, आरोपी पहुंचा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार 26 साल की पीड़िता ने 22 अपै्रल को तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान 22 साल के साथ उसका डेढ साल से प्रेम संबंध है। इस दरम्यान आरोपी ने शादी का झांसा देकर गांव में पहली बार संबंध बनाया। बाद में आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने गर्भवती होनें की जानकारी आरोपी को दी तब आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों से चर्चा करने के उपरांत पीड़िता ने तमनार थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला विवेचक सुधो भगत ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
