{"_id":"6a164aa852c8400a1b03648c","slug":"a-man-shot-and-killed-his-nephew-while-he-was-returning-from-the-field-with-paddy-others-escaped-and-saved-their-lives-the-court-sentenced-the-accused-to-life-imprisonment-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4327680-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को तीर मार उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को तीर मार उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते एक ग्रामीण ने खेत से धान लेकर घर लौट रहे अपने ही सगे भतीजे पर तीर चला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।
Trending Videos
मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि रामप्रसाद राठिया निवासी कया ने घरघोड़ा थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसके बड़े पिता जी कंवर सिंह राठिया 58 साल, के साथ उनका जमीन विवाद चला आ रहा है, कई बार लड़ाई झगड़ा हो चुका है। 28 अक्टूबर 2020 की दोपहर 3 बजे वह और उसका छोटा भाई पुरन राठिया गांव के संतोष राठिया और होम राठिया के साथ ट्रेक्टर में खेत से कटा हुआ धान लेकर गांव की तरह आ रहे थे। जैसे ही वे लोग मांझी डोंगरी जंगल के पास पहुंचे ही थे कि घात लगाए बैठे कंवर सिंह राठिया ने धनुष से तीन तीर पुरन राठिया को मारा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और गांव वालों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामप्रसाद राठिया की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के विद्वान न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी कंवर सिंह राठिया को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 1 हजार जुर्माने से दंडित किया। साथ ही मृतक के परिजनों को विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से क्षतिपूर्ति के रूप में 1 लाख रुपए दिए जाने की अनुशंसा की गई है । इस मामले में शासन की तरफ से लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।