सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Unknown thieves targeted an abandoned house stole gold and silver jewellery and cash

पुश्तैनी तिजोरी तोड़कर लाखों की चोरी: रायगढ़ में सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में अज्ञात चोरों ने संजय केशरवानी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और पुश्तैनी तिजोरी तोड़ दी। चोरों ने सोने-चांदी के ढेर सारे जेवरात व 32 हजार नगदी समेत कुल 6 लाख 82 हजार रुपये की चोरी कर ली।

Unknown thieves targeted an abandoned house stole gold and silver jewellery and cash
सूने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों एक सूने मकान से चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इस घटना में सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत कुल 6 लाख 82 हजार रुपये की चोरी हुई है।



यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। तुरीभांठा निवासी संजय केशरवानी ने खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, इसलिए वह घर में अकेले रहते थे। संजय रोजाना सुबह 8 बजे अपनी मुर्गी दाना दुकान खोलने राठौर चौक जाते थे। रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर लौटते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मई को सुबह 8 बजे वह दुकान गए थे। रात 9:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामानों का मिलान करने पर उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
Trending Videos


चोरी हुए जेवर और नगदी
चोरों ने सूने मकान में घुसकर पुश्तैनी तिजोरी तोड़ दी। उसमें रखे सोने के टॉप्स, रानी हार, चेन, चूड़ी, अंगूठी और मंगलसूत्र जैसे आभूषण चुराए गए। नाक के लौंग, बाली, लॉकेट, झुमका और लटकन भी ले जाए गए। चांदी के करधन, पंजा, बाजूबंध, कड़ा, पायल, बिछिया और सिक्के भी चोरी हुए। कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के पुराने सामान और 32 हजार रुपये की नगदी चुराई गई।

पुलिस की कार्रवाई
चोरी गए सामानों की काफी पतासाजी करने के बाद भी वे नहीं मिले। पीड़ित संजय केशरवानी ने बाद में खरसिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) और 305(ए) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed