{"_id":"6a0f3b52aa8a86704e0a3494","slug":"a-high-speed-camper-vehicle-collided-with-the-villages-welcome-gate-killing-two-people-on-the-spot-leaving-two-in-critical-condition-the-incident-occurred-while-they-were-returning-home-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4309280-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में सड़क हादसा: कैम्पर वाहन के स्वागत गेट से टकराने पर दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में सड़क हादसा: कैम्पर वाहन के स्वागत गेट से टकराने पर दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार
तमनार से लौट रही तेज रफ्तार कैम्पर वाहन झरियापाली के पास गांव के स्वागत गेट से टकरा गई। इसमें कोरबा के रहने वाले सत्येंद्र पांडेय और रोहित कश्यप की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
तेज रफ्तार कैम्पर वाहन हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कैम्पर वाहन गांव के स्वागत गेट से टकरा गई। इस घटना ने दो की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम तमनार की तरफ से घरघोड़ा तरफ आ रही एक कैम्पर वाहन झरियापाली और देवगढ़ के पास पहुंची ही थी। इस बीच चालक अपने वाहन का संतुलन खो बैठा। जिससे कैम्पर वाहन गांव के स्वागत गेट से जा टकराई। इस घटना में सत्येंद्र पांडेय 45 साल और रोहित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिंह 56 साल के अलावा विपिन सिंह 38 साल को भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घायलों का चल रहा इलाज
इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Trending Videos
तमनार क्षेत्र में चल रहा था ट्रांसपोर्टिंग का काम
बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन में सवार लोग कोरबा जिले के रहने वाले हैं, और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। वर्तमान में तमनार क्षेत्र में उनका ट्रांसपोर्ट का चल रहा था। आज शाम काम खत्म करने के बाद वे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना घटित हो गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में घरघोड़ा पुलिस का कहना है कि वाहन के गांव के स्वागत गेट से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग पंचनामा करवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।