{"_id":"6a1283d29c0e2fbd670b55a6","slug":"the-body-of-an-elephant-calf-was-found-on-the-banks-of-a-pond-in-raigarh-it-is-suspected-that-it-died-due-to-drowning-eight-cubs-have-died-within-five-months-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4316853-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा, पांच माह में 8 की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा, पांच माह में 8 की जान गई
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
हाथी के बच्चे का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीती रात नहाते समय पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। मामला धरमजयगढ़ के छाल रेंज का है। जिले में जनवरी माह से आज तक कुल 8 हाथी के बच्चों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos
मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों कुल 140 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक छाल रेंज के अलग-अलग क्षेत्र में कुल 70 हाथियों की मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि बीती रात 8 बजे के आसपास पुसल्दा गांव के जंगल किनारे स्थित आमामुड़ा तालाब में हाथियों का एक बड़ा दल नहा रहा था, संभावना है कि नहाते समय बड़े हाथियों के नीचे दबकर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। हाथियों की झुंड उसके पास जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग और डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल तरफ जाने के बाद ही मृत हाथी के बच्चे के पोस्टमार्टम की प्रकिया की जाएगी। रायगढ़ में लगातार हाथी के बच्चे की मौत चिंता का विषय बना हुआ है। महज 5 माह के भीतर ही 8 हाथी के बच्चों की मौत हो चुकी है।
5 माह के भीतर 8 हाथी के बच्चों की मौत
- 27 जनवरी को घरघोड़ा रेंज के कमतरा बीट में चट्टान में फंसकर 1 हाथी के बच्चे की मौत
- 22 फरवरी को तमनार रेंज के झिंगोल परिसर में 1 हाथी के बच्चे की मौत
- 11 मार्च को घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में 2 हाथी के बच्चों का शव मिला
- 23 अप्रैल को लैलूंगा रेंज के आमापाली में 1 हाथी के बच्चे की मौत
- 8 मई को छाल रेंज के घोघरा डेम में 1 हाथी के बच्चे की मौत
- 11 मई को छाल रेंज के तरकेला गांव में 1 हाथी के बच्चे की मौत
- 22 मई की रात छाल रेंज के पुसल्दा गांव में तालाब में नहाते समय एक हाथी के बच्चे की मौत