{"_id":"6a12f2958095baa823038e83","slug":"a-group-of-elephants-was-spotted-on-the-raigarh-dharamjaigarh-main-road-halting-vehicle-traffic-for-a-long-time-damaging-the-crops-of-10-farmers-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4317367-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: रायगढ़ में 18 हाथियों के ग्रुप ने रोका यातायात, 10 किसानों के फसल किए बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: रायगढ़ में 18 हाथियों के ग्रुप ने रोका यातायात, 10 किसानों के फसल किए बर्बाद
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में 18 हाथियों के दल ने धरमजयगढ़-रायगढ़ मार्ग पार किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। हाथियों ने कई किसानों की फसलों और एक मकान को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
सड़क पार करते नजर आया हाथियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार शाम हाथियों के एक दल को धरमजयगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पार करते हुए देखा गया। इस दौरान वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही हाथियों से दूरी बनाए रखने को कहा गया।
मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 137 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 45 नर, 71 मादा और 21 शावक शामिल हैं। रविवार शाम आमगांव बीट क्षेत्र में हाथियों के एक दल को सड़क पार करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इस दल में कुल 18 हाथी शामिल हैं, जिनमें शावक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथियों के सड़क पार करने के दौरान मार्ग के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। हाथियों के सड़क पार करने के बाद ही यातायात फिर से शुरू हो सका। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने शेरवन, दरीडीह और ओंगना क्षेत्र के ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि रात के समय जंगल या सुनसान रास्तों पर अकेले न जाएं। हाथियों के करीब जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
Trending Videos
बीती रात हाथियों के दल ने 10 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। आमगांव में कबीर भगत, मोहरसाय, आनंद राठिया, बेहरामुड़ा में सुदरू, सुलोचना, घनश्याम, खेमसिंह, बोरो रेंज के सिरकी संगरा में अमर साय, बंधनराम, सपुरन मांझवार और कापू रेंज के बैगापारा में राजकुंवर के मकान को हाथियों ने क्षति पहुंचाई है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई शुरू की।