{"_id":"6a01ddeeb54b0db0950bfed7","slug":"a-minor-was-raped-in-a-labor-colony-allegedly-under-the-pretense-of-marriage-and-was-robbed-of-her-dignity-the-accused-was-arrested-after-a-complaint-from-his-family-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4267357-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के नाम पर धोखा: रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, शिकायत के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के नाम पर धोखा: रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, शिकायत के बाद गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने प्यार और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्यार और शादी का झांसा देकर इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 11 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता से मिलने लेबर कॉलोनी पहुंची थी। वहां उसका परिचय पड़ोसी संदीप बंजारे (22 साल, निवासी सकरेली) से हुआ। आरोपी संदीप ने 26 फरवरी 2026 को उसे अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार बालिका को डरा-धमकाकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता के माता-पिता की अनुपस्थिति में आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 8 मई 2026 को आरोपी ने उसे नए लेबर क्वार्टर में बुलाया था। वह शादी के बहाने उसे बाहर ले जाने की बात कर रहा था, तभी परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को साथ देखकर पूंजीपथरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संदीप बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।