{"_id":"6a0301c41f8494843003b330","slug":"raigarh-woman-raped-as-husband-goes-to-buy-liquor-accused-arrested-after-victims-complaint-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4270283-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Crime: पति को शराब लेने भेज दिया दूसरे गांव, अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Crime: पति को शराब लेने भेज दिया दूसरे गांव, अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में महिला के पति को शराब लेने भेजकर अकेलेपन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुधीर किस्पोट्टा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति को शराब लाने भेजकर अकेलेपन का फायदा उठाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 10 मई 2026 को महिला ने कापू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की शाम परिचित सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया। सुधीर किस्पोट्टा 54 साल का है और पखनाकोट का निवासी है। उसने महिला के पति को पैसे दिए और दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया। पति के घर से बाहर जाते ही आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लोक लाज के भय से उस समय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में साहस जुटाकर उसने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता की शिकायत के बाद कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।