{"_id":"6a030592e412e5738d0c1d92","slug":"demand-for-road-construction-in-raigarh-officials-of-gondvana-republic-party-submitted-a-memorandum-to-the-collector-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4270309-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: जर्जर मार्ग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निर्माण की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: जर्जर मार्ग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निर्माण की मांग तेज
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। चंद्रशेखरपुर से छाल तक खराब सड़क से ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी हो रही है।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छाल क्षेत्र की जर्जर सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने एक बार फिर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा है। जर्जर सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों और प्रभावित गांव के लोगों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि चंद्रशेखरपुर अंबेडकर चौक से घरघोड़ा चौक, छाल तक की सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 9 अक्टूबर 2025 को खेदापाली छाल-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर आर्थिक नाकेबंदी की गई थी। तब भी समस्या समाधान का निवेदन किया गया था। इसके बावजूद अभी तक इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली छात्रों को भी आवाजाही में भारी परेशानी होती है।
छाल क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां 24 घंटे भारी वाहनों का परिचालन होता है। सड़क खराब होने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। नियमित पानी छिड़काव न होने से धूल और धूल कणों के गुबार लोगों को परेशान कर रहे हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जिलाधीश से समस्या का जल्द समाधान कर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
Trending Videos