{"_id":"6a0060040bbed8cf8c01e82e","slug":"a-speeding-truck-crushed-two-young-men-riding-a-motorcycle-killing-them-on-the-spot-the-accused-driver-is-in-police-custody-and-interrogation-is-ongoing-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4262942-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में महेश निषाद और सोनू माली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास हुई है।
Trending Videos
चंद्रपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 1157 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाया। उसने ग्राम तेतला के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त महेश निषाद और सोनू माली के तौर पर की गई है। इस दुखद घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।