सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   five-member team of scientists from Raigarh University has been attacked by honeybees

Honey Bee Attacks: रायगढ़ की सिंघनपुर गुफा में वैज्ञानिकों पर मधुमक्खियों का हमला, चार गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंघनपुर गुफा का निरीक्षण करने गए एक विश्वविद्यालय के पांच सदस्यीय वैज्ञानिक दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

five-member team of scientists from Raigarh University has been attacked by honeybees
यूनिवर्सिटी साइंटिस्ट टीम पर मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिंघनपुर गुफा का निरीक्षण करने पहुंची एक वैज्ञानिक टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में पांच सदस्यीय टीम के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।



यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में हुई। रायपुर के एक विश्वविद्यालय से आई यह टीम जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में शोध कर रही थी। टीम में तीन महिला और दो पुरुष वैज्ञानिक शामिल थे। वे गुफा के भीतर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक वनकर्मी के भी घायल होने की बात सामने आई है। डायल 112 और वन विभाग की टीम ने घायलों को दुर्गम पहाड़ी रास्तों से स्ट्रेचर के सहारे नीचे उतारा। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया।


डायल 112 और वन विभाग की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को दुर्गम पहाड़ी रास्तों से स्ट्रेचर के सहारे सावधानीपूर्वक नीचे लाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, पांच सदस्यीय टीम में से चार सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उनकी गहन चिकित्सा जारी है।

सिंघनपुर गुफा रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित है। यह गुफा अपने प्राचीन शैल चित्रों के लिए जानी जाती है। रायपुर के विश्वविद्यालय से आई वैज्ञानिक टीम इन्हीं शैल चित्रों का अध्ययन करने पहुंची थी। टीम का उद्देश्य गुफा के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व पर शोध करना था।

मधुमक्खियों के हमला में घायल
ब्रम्हानंद धृतलहरे 27 साल
स्मृद्धि 69 साल
भाग्यश्री 30 साल
सुमन 35 साल
निहारिका 36 साल
गितेश्वर पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed