{"_id":"6a072639296cfd559601293c","slug":"the-accused-who-allegedly-harassed-and-blackmailed-a-young-woman-by-posing-as-her-instagram-friend-has-been-arrested-this-is-a-joint-operation-by-the-womens-police-station-and-the-cybersecurity-team-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4286013-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ में इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 7-8 महीने से युवती से छेड़खानी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला थाना और साइबर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते दिन महिला थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि करीब 7-8 माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सौरभ सिंह राजपूत, गया बिहार से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 5 जनवरी को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कालेज रोड चक्रधर नगर क्षेत्र में युवती को बुलाकर पसंद करने की बात कहते हुए गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीड़िता यह बात अपने परिजनें को नही बताई। जिसके बाद से आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करता रहा और बातचीत बंद करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।
पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को आरोपी उसे साथ में घूमने चलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद भयभीत युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई। 4 मई को पीड़िता रायगढ़ पहुंची। लेकिन आरोपी ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। और केवल सिम वापस किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद भी आरोपी युवती को मिलने की जिद करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि आज आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने के बाद महिला थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने युवक का पीछा करते हुए चक्रधर नगर क्षेत्र में आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाईल फोन जब्त करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।