सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Motorcyclist killed after being hit by a tractor another in critical condition in Raigarh

Raigarh: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, मेला देखने जाने के दौरान हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में मेला देखने निकले बाईक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Motorcyclist killed after being hit by a tractor another in critical condition in Raigarh
छाल थाना
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में मेला देखने निकले बाईक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार गोपी कुमार धोबी ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि उसका छोटा भाई कृष्णा कुमार धोबी अपने दोस्त रामचरण निषाद के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीके 6075 में सवार होकर मेला देखने के लिये हाटी गया हुआ था। इसी बीच कल शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि कृष्णा कुमार धोबी का हाटी-कोरबा रोड़ में स्थित पेट्रोल पंप के पास नयाडीह निवासी उदय राठिया के ईट भट्ठा के ट्रेक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी कुमार धोबी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहंुचा तो देखा कि लहुलूहान अवस्था में उसका छोटा भाई के अलावा उसका दोस्त रामचरण घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद घायलों को डायल 112 की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही कृष्णा कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके साथी के गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है। गोपी कुमार धोबी की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed