सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Crazy young man sets scooter on fire due to one-sided love in Raigarh

Raigarh: एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने स्कूटी में लगाई आग, बोला-मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता, एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में एकतरफा प्यार में एक सनकी ने युवक ने युवती की स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Crazy young man sets scooter on fire due to one-sided love in Raigarh
जूटमिल थाना
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में एकतरफा प्यार में एक सनकी ने युवक ने युवती की स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसर पीडिता ने कल दोपहर जूटमिल थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि वह दूसरे के घर में झाड़ु पोछा करने अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रही है। पीडिता ने बताया कि उसकी बेटी पीडी कॉलेज में अध्ययनरत है। उसकी बेटी को आकाश साह तुम्हे पसंद करता हूं कहते हुए बातचीत करने के लिये दबाव डालता है। साथ ही उससे शादी नही करने पर बर्बाद करने की धमकी भी दी जाती है। पीडिता ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए वह अपनी पुत्री को अपने मायके भेज दी थी। इसके बावजूद भी वह फोन करके उसकी पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 9 जून की तड़के करीब 2ः45 बजे मकान मालिक के बेटे ने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर देखा तो घर के सामने खड़ी एक्टिवा धू-धू कर जल रही थी। उसी दौरान उसने आकाश साह को मौके पर देखा, जो शोर मचाने पर पेट्रोल की बोतल फेंककर अपने साथी के साथ वाहन से फरार हो गया। इसके बाद सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास पीड़िता की बेटी को फोन करके आकाश ने कहा कि मै तुम्हारे घर में तुम्हारी स्कूटी को जला दिया हूं मेरा कोई कुछ नही बिगाड सकता कहकर फिर से धमकी दे दिया। इस घटना से उन्हें करीब 50 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। बहरहाल पीडिता की शिकायत के बाद जूटमिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326 (एफ) 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed