सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Facebook friend turns out to be a deceiver exploited woman for years after promising marriage accused jailed

Raigarh : दगाबाज निकला फेसबुक फ्रेंड, शादी का वादा करके लूटता रहा आबरू, आरोपी पहुंचा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में फेसबुक फ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया हम पीड़िता की शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला थाना की पुलिस टीम ने सरगुजा जिले के सीतापुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Facebook friend turns out to be a deceiver exploited woman for years after promising marriage accused jailed
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में फेसबुक फ्रेंड ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया हम पीड़िता की शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला थाना की पुलिस टीम ने सरगुजा जिले के सीतापुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।



मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 28 अपै्रल को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से नीरापद बबली से हुई थी। जिसके बाद दोनों में मोबाईल पर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने स्वयं को रायपुर निवासी एवं पेंट पुट्टी का ठेकेदार बताते हुए शादी का आश्वासन दिया, जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि 14 अक्टूबर 2023 को आरोपी उसके घर आया और परिजनों से मुलाकात करने के बाद शादी का विश्वास दिलाते हुए युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी कई बार उसके घर आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक किराये के मकान में रखा
आरोपी युवक ने युवती को कुडुमकेला ले जाकर किराये के मकान में 2025 तक तक अपने साथ रखा, जहां कई बार उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में 15 मई 2025 को आरोपी उसे उसके घर में छोड़कर चला गया। पीड़िता ने बताया कि 17 अपै्रल को आरोपी पुनः उसके घर अया और यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह पहले ही शादी कर चुका है, इसका विरोध करने पर वह पीड़िता को गाली गलौज एवं धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


फरार आरोपी सीतापुर में पकडाया
पीडिता की शिकायत के बाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई परंतु आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को आरोपी के सीतापुर क्षेत्र में होनें की जानकारी मिली। जिस पर महिला थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीतापुर पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर रायगढ लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान आरोपी नीरापद बबली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed