सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman raped while waiting for a bus man had been exploiting and blackmailing her for years in Raigarh

Raigarh: बस का इंतजार कर रही महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करते हुए कई साल से कर रहा था शोषण

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में ससुराल जाने बस का इंतजार कर रही महिला को सूनसान इलाके में ले जाकर कार में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
 

Woman raped while waiting for a bus man had been exploiting and blackmailing her for years in Raigarh
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में ससुराल जाने बस का इंतजार कर रही महिला को सूनसान इलाके में ले जाकर कार में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।



मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना में कल रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 25 दिसंबर 2020 को वह अपने ससुराल जाने चंद्रपुर बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अनिल ईजारदार वहां पहुंचा और उसे अपने वाहन से छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को गांव के पास खेत की तरफ ले गया जहां कार के भीतर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा चोरी छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। इस घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैकमेल कर वसूला लाखों रकम
पीड़िता ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से वह आरोपी के दबाव में रही और इस बीच आरोपी लगातार धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। साथ ही 25 दिसंबर 2020 से लेकर 24 मई तक आरोपी ने उससे किस्तों में जेवरात एवं नगदी रकम मिलाकर लगभग 35 लाख रूपये तक की वसूली कर ली। इसके बावजूद और पैसों की मांग करते आ रहा था।
विज्ञापन


आत्महत्या का बना चुकी थी मन
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी की प्रताडना मानसिक रूप से परेशान होकर वह आत्महत्या का मन बना चुकी थी। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना की टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(उ), 351(3) एवं 308(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार करते घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाईल फोन को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

स्कूल समय से था जान पहचान
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी अनिल ईजारदार को हाईस्कूल की पढ़ाई के समय से जानती थी और उस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। वर्ष 2013 में उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से अन्य व्यक्ति के साथ हो गई। वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के बाद दोनों पुनः संपर्क में आए और मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed