सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Undertrial prisoner dies at Medical College Hospital family alleges assault and demands an inquiry in Raigarh

Raigarh: विचाराधीन बंदी की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच की उठाई मांग

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:07 PM IST
Undertrial prisoner dies at Medical College Hospital family alleges assault and demands an inquiry in Raigarh
रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों एवं गांव के ग्रामीणों ने जेल प्रंबधन पर मारपीट का आरोप लगाए हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवापारा गांव के रहने वाले युवक संजय बघेल को कोतरा रोड पुलिस ने शराब के मामले में गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक संजय बघेल की तबियत बिगड़ने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन और गांव के ग्रामीण भारी संख्या में मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और अचानक हुई मौत को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है जेल में संजय बघेल के साथ मारपीट की गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। इस घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद मृतक के शव को उन्हें देखने तक नहीं दिया जा रहा है।

एक युवक को पैसा लेकर छोड़ने का आरोप
मृतक युवक के पिता प्यारे लाल बघेल ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में किसी के घर एक कार्यक्रम हो था। जहां उसका बेटा शराब छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान कोतरा रोड पुलिस ने संजय बघेल के अलावा एक अन्य युवक को पकड़ा था, लेकिन उससे पैसा लेकर उसे छोड़ दिया गया और संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जहां उसके साथ मारपीट हुई है जिससे उसकी मौत हो गई है। इस मामले में वे लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

बॉडी नहीं दिखाए जाने का आरोप
इस मामले में गांव के सरपंच नंद कुमार बरेठ ने बताया कि तीन दिन पहले अवैध शराब के मामले में कोतरा रोड पुलिस ने गांव के एक लड़के संजय बघेल को पकड़ा था और आज उन्हें सूचना मिली कि संजय की मौत हो गई है। जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे हैं, तब से उन्हें बॉडी देखने नहीं दिया जा रहा है। युवक को जेल दाखिल कराने के तीन दिन बाद इस तरह मौत हो जाना कई संदेहों को जन्म देता है।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया
मेडिकल कालेज अस्पताल में युवक की मौत के बाद से परिजन और गांव के ग्रामीण शव नहीं देखे जाने देने की बात को लेकर दोपहर से हंगामा कर रहे थे,शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास जैसे ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया कि मजिस्टेड को आने दीजिए जिसके बाद आपको शव दिखाया जाएगा। इसके बाद ही आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहा था और उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक तीन साल और दूसरी 5 साल की है, छोटी बेटी के दिल में छेद था, जिसका ऑपरेशन कराने मृतक संजय बघेल पैसो के इंतजाम में जुटा हुआ था, लेकिन अब उसकी मौत हो जाने से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ गुट गया है।

पिछले महीने भी हुई थी एक बंदी की मौत
विदित रहे कि इससे पहले भी रायगढ़ जिला जेल में अवैध शराब के एक अन्य मामले में जेल बंद एक विचाराधीन बंदी को 4 मई की सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे रायगढ़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, उस मामले में भी परिजनों ने जेल प्रबंधन पर मारपीट के आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: फर्जी नंबरों से टोल पार करने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई अटकी, विभागों में समन्वय का अभाव

13 Jun 2026

Video: भाजपा युवा मोर्चा ने किया भंडारे का आयोजन

13 Jun 2026

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

13 Jun 2026

भूमि विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, मार्निंग वॉक के दौरान की गोली मारकर हत्या

13 Jun 2026

Video: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- फेक खबरों की भीड़ में अमर उजाला पर विश्वास कर सकते हैं

13 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: 125 व्यापारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

13 Jun 2026

यमुनानगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ई की मौत, बेटे के सामने तोड़ा दम

13 Jun 2026
विज्ञापन

चानौत गांव के पानी आंदोलन को लेकर हो रहे प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी का समर्थन; भाजपा सरकार पर साधा निशाना

13 Jun 2026

हांसी रेलवे स्टेशन पर प्यासे यात्री, जून के महीने गर्मी में पेयजल संकट गहराया; पानी खरीदकर पीने को मजबूर यात्री

13 Jun 2026

अंबेडकरनगर में शादी के 54 दिन में विवाहिता की हत्या

13 Jun 2026

Video: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संबोधन, जानें क्या बोले

13 Jun 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के बीच सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक के काफिले पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे

13 Jun 2026

पशु क्रूरता के खिलाफ लोगों ने उठाई आवाज, जंतर मंतर पर प्रदर्शन

13 Jun 2026

पीएम मोदी के 12 साल पूरे: प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

13 Jun 2026

भूमि विवाद में फल विक्रेता को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

13 Jun 2026

Video: लखनऊ चिड़ियाघर के अध्ययन में खुलासा, बंद पिंजरों में औसत उम्र से अधिक जी रहे वन्यजीव

13 Jun 2026

Video: तेज हवा से नीम का विशाल पेड़ गिरा, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा टला

13 Jun 2026

Video: राष्ट्र स्तरीय चिंतन कार्यशाला में सामाजिक सशक्तिकरण पर चर्चा

13 Jun 2026

Video: अयोध्या रोड कमता चौराहे पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

13 Jun 2026

VIDEO: एत्मादपुर फ्लाईओवर के लिए ड्रोन सर्वे शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

13 Jun 2026

Meerut: छिपीटैंक में बेकरी से निकला अजगर, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

13 Jun 2026

VIDEO: बांके बिहारी मंदिर...पत्थरों को नहीं मिल रही सांस, इसलिए जर्जर हो रहीं दीवारें; रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

13 Jun 2026

VIDEO: वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मटकों में मिला दो हजार साल पुराने सिक्कों का खजाना, अब हुआ गायब

13 Jun 2026

VIDEO: सर्जन्स वीक का शुभारंभ, एसएन में रक्तदान शिविर; लोगों से की ये अपील

13 Jun 2026

VIDEO: औषधि विभाग का 20 मेडिकल फर्मों पर छापा, ताले तोड़कर की जांच

13 Jun 2026

Meerut: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मेडनोवा शैक्षिक वर्कशॉप, डर्मेटोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञों ने साझा की तकनीकें

13 Jun 2026

Meerut: मोहर्रम को लेकर एसएसपी की शिया समुदाय संग बैठक, ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक रखने के निर्देश

13 Jun 2026

Meerut: आबू नाले की सफाई को लेकर छावनी परिषद का निरीक्षण, कासमपुर में मिनी एसटीपी की योजना

13 Jun 2026

गोरखपुर स्टेशन पार्किंग,शनिवार से मल्टी लेवल पार्किंग शुरू- यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

13 Jun 2026

बहू बेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम: ट्रेनर श्याम ने महिलाओं को हेल्पलाइन और कानून की दी जानकारी

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed