{"_id":"6927e164abbc04ecf20d77a0","slug":"a-villager-was-beaten-to-death-with-sticks-in-raigarh-district-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Crime : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, तालाब में फेंक दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Crime : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, तालाब में फेंक दिया शव
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया 55 साल की बीती रात अज्ञात शख्स ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का मामला सामने आया है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया 55 साल की बीती रात अज्ञात शख्स ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया गया। मृतक के सिर के अलावा प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने चरित्र शंका की वजह से हत्या होने की आशंका जताई है। आज सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह तालाब में अधेड़ ग्रामीण की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए एक संदेही दिल कुमार राठिया को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घरघोड़ा पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।