सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested accused in suicide case in Raigarh district

Raigarh News: एक महीने बाद पकड़ा गया आरोपी, ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने लगाई थी फांसी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते महीने छह फरवरी को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।। जांच में पुलिस को सुसाइड नोट और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली।

Police arrested accused in suicide case in Raigarh district
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीजोर में घटित हुई थी।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की दोपहर 26 साल की महिला ने अपने रसोई कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतका का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके साथ ही एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हाथ लगी। इन साक्ष्यों ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए आरोपी की पहचान की।
 

महिला को ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार


सुसाइड नोट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया। गांव का महेंद्र गुप्ता महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास महिला और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग थी। महेंद्र गुप्ता इस रिकॉर्डिंग का उपयोग कर महिला पर गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहा था। इसी लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

आरोपी महेंद्र गुप्ता गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
महिला की आत्महत्या के बाद तमनार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी महेंद्र गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इस मोबाइल फोन में ब्लैकमेलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने महेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed