{"_id":"6a008803c843c5439203543b","slug":"another-accident-occurred-in-pachdhari-raigarh-ajay-sidar-drowned-in-deep-water-he-had-gone-to-bathe-with-his-friends-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4263779-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ पचधारी डेम हादसा: दोस्तों संग नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौत से मचा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ पचधारी डेम हादसा: दोस्तों संग नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौत से मचा मातम
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के पचधारी डेम में नहाने गए युवक अजय सिदार की डूबने से मृत्यु हो गई। वह अपने चार दोस्तों के साथ डेम पहुंचा था। गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ। पुलिस और गोताखोरों ने शाम को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पचधारी डेम में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। युवक अपने चार दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था, तभी गहरे पानी में चले जाने से यह घटना हुई।
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम में नहाते समय आज दोपहर अजय सिदार (25 साल) की मृत्यु हो गई। अजय पुसौर ब्लॉक के ग्राम रियापाली का निवासी था।
वह एनटीपीसी लारा में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए पचधारी डेम पहुंचा था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। शाम करीब 6:30 बजे मृतक का शव बरामद कर लिया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos