सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Attempt to grab postmaster job with fake marksheet two accused arrested police searching for another in Raiga

Raigarh: फर्जी अंकसूची से डाकपाल की नौकरी हथियाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने फर्जी अंकसूची के माध्यम से डाकपाल की नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करते महिला और पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है

Attempt to grab postmaster job with fake marksheet two accused arrested police searching for another in Raiga
फर्जी अंकसूची के माध्यम से नौकरी हथियाने की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने फर्जी अंकसूची के माध्यम से डाकपाल की नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करते महिला और पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं इस मामले का साजिशकर्ता अभी भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण ने जुलाई 2023 में डाकसेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया जारी की गई थी। इस भर्ती में जिला सक्ती के अभ्यर्थी नरेन्द्र कुमार पिता कांशी राम, निवासी बाजार पारा बड़े रबेली मालखरौदा, जिला सक्ती तथा सोनम साहू पति हरिश साहू, निवासी लंहगाडहर सरवानी बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा ने कक्षा 10वीं की अंकसूची अपलोड कर आवेदन किया था। प्रस्तुत अंकसूची के आधार पर दोनों का चयन क्रमशः रायगढ़ डाक संभाग अंतर्गत बर्रा एवं सुलेसा शाखा में डाकपाल पद हेतु हुआ।

Trending Videos


इस तरह मामला आया सामने
दस्तावेज सत्यापन के दौरान प्रस्तुत अंकसूचियों को संबंधित बोर्ड तमिलनाडु से सत्यापित कराया गया, जहां से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि उक्त अंकसूचियां बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई हैं। चूंकि ग्रामीण डाकसेवकों की नियुक्ति कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर होती है, इस कारण फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद अधीक्षक डाकघर रायगढ़ के आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद राठौर ने दी नकली मार्कशीट
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई, जिसने नौकरी लगवाने के नाम पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। नरेन्द्र कुमार ने उसे 3 लाख 50 हजार रूपये दिए, जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति पश्चात राशि देने की बात कही थी। विनोद राठौर ने उन्हें नकली मार्कशीट उपलब्ध कराई गई, जिसे जानते हुए भी दोनों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

एक आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों से फर्जी अंकसूचियां तथा वास्तविक शैक्षणिक दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर निवासी कोरबा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed