सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CM Sai said Naxalism will end by March 31 in Raigarh

Raigarh : सीएम साय बोले- 31 मार्च तक नक्सलवाद होगा समाप्त, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प होगा पूरा

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार की शाम रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान शहर के डिग्री कालेज में स्थित लाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

CM Sai said Naxalism will end by March 31 in Raigarh
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार की शाम रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान शहर के डिग्री कालेज में स्थित लाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा भी की। शनिवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले से सीधे रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान डिग्री कालेज के लाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात्रि रायगढ़ में विश्राम के बाद कल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे । साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर कोसमनारा में स्थित बाबा धाम में आयोजित पूजा अर्चना में भी शामिल होंगे।

Trending Videos


प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का संकल्प जरूर पूरा होगा। 31 मार्च तक पूरे देश में नक्सलवाद समाप्त करना है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की तादाद ज्यादा थी, लेकिन हमारे जवानों के साहस के बलबूत अब नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में समाप्ति की ओर है। बस्तर क्षेत्र जो कि बीते चार दशकों से अधिक समय से विकास से अछूता रहा, नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होते ही वहां भी विकास कार्य होंगे। होली से पहले किसानों को दिये जाने वाली खुशखबरी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल 25 लाख 24 हजार किसानों का धान खरीदा गया है। होली से पहले किसानों का होली अच्छा हो इसके लिये अंतर की जो राशि उनके खातों में जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed