{"_id":"6925786bee7564ebf1057eca","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-on-the-roadside-half-a-dozen-passengers-injured-in-the-incident-in-raigarh-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलटी, घटना में आधा दर्जन यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलटी, घटना में आधा दर्जन यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Nov 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट जाने की घटना में आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
सड़क किनारे पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट जाने की घटना में आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की रिपोर्ट के बाद पुलिस बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार शहर के केवड़ाबाडी बस स्टैण्ड से कल शाम 5 बजे झारखण्ड जाने वाली बदन बस क्रमांक सीजी 13 एई 5720 यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिये निकली थी। बताया जा रहा है कि यह यात्री बस रायगढ़ से झारखण्ड की तरफ जा रही थी और रात करीब 8 बजे जब गेरसा एवं आमापाली के पास के बीच पुलिया के पास पहुंची ही थी कि बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस सड़क किनारे उतरकर एक पेड से टकराकर पलट गई। बस में सवार राहुल कुमार चंद्रवंशी 22 साल, ने बताया कि वह खरसिया क्षेत्र में स्थित एक प्लांट में काम करता है और कल अपने साथियों चितरंजन कुमार चंद्रवंशी, मनीष कुमार चंद्रवंशी विपिन कुमार चंद्रवंशी , अतीश कुमार चंद्रवशी, प्रेमशंकर कुमार चंद्रवंशी एवं रंजीत चंद्रवंशी के साथ अपने घर कुशा नारायणपुर, झारखण्ड जाने वाली बदन बस में सवार होकर निकले थे और इस दौरान में करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रात करीब 8 बजे के आसपास यह घटना घटित हो गई जिसमें बस मे बैठे विपिन कुमार चंद्रवंशी के दाहिना पैर, पीठ मे, अतीश कुमार चंद्रवंशी को बांये कंधा में, रंजीत कुमार राम को दाहिने हाथ, माथा में तथा बस में बैठे 7 से 8 लोगो को भी चोटें आयी है। इस घटना के बाद डायल 112 को घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद घायल को उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बहरहाल घायलों की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस बस चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।